नरेन्द्र मोदी ने कर्नाटक के भाजपा कार्यकर्ताओं से कहा- सरकार की उपलब्धियों को जनता के बीच ले जाना होगा | The Voice TV

Quote :

असफलताओं के बावजूद, अपना मनोबल ऊँचा रखें. अंत में सफलता आपको अवश्य मिलेगी । “ - धीरूभाई अंबानी

National

नरेन्द्र मोदी ने कर्नाटक के भाजपा कार्यकर्ताओं से कहा- सरकार की उपलब्धियों को जनता के बीच ले जाना होगा

Date : 05-Apr-2024

 नई दिल्ली, 05 अप्रैल । भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि जनसेवा के महायज्ञ को जारी रखने के लिए हमें अपनी सरकार की 10 साल की उपलब्धियों को जनता के बीच ले जाना होगा।



प्रधानमंत्री मोदी नमो ऐप के जरिए कर्नाटक के कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत कर रहे थे। उन्होंने 6 अप्रैल को भाजपा के स्थापना दिवस का उल्लेख करते हुए कहा कि ये वो दिन है जो जनसेवा का संकल्प और मजबूत करता है। जनसेवा के इस महायज्ञ को जारी रखने के लिए सरकार में वापसी उतनी ही जरूरी है और जनता जनार्दन का आशीर्वाद भी उतना ही जरूरी है। इसलिए 10 वर्षों तक कार्य करके हमने जो उपलब्धियां हासिल की हैं, हमें उन सबको जनता तक ले जाना है।



उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता सदैव जनसेवा के लिए प्रतिबद्ध रहता है। छह अप्रैल और सात मई की तारीखें आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाली हैं। भाजपा का कार्यकर्ता होने के नाते मैं यहां आपसे बात करने आया हूं। प्रधानमंत्री ने लोकसभा चुनाव में भाजपा की जीत का भरोसा व्यक्त करते हुए कहा कि कर्नाटक की जनता को भाजपा पर पूरा भरोसा है। 'चार जून, 400 पार' की गूंज हमें घर-घर में सुनाई दे रही है।



कार्यकर्ताओं से बूथ जीतने का आह्वान करते हुए उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य बूथ जीतना है। हमें मतदान केंद्रों पर विजयी होना है और इसके लिए हमें उचित योजनाएं और रणनीतियां बनानी होंगी।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload









Advertisement