भाजपा ने कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस की बधाई दी | The Voice TV

Quote :

असफलताओं के बावजूद, अपना मनोबल ऊँचा रखें. अंत में सफलता आपको अवश्य मिलेगी । “ - धीरूभाई अंबानी

National

भाजपा ने कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस की बधाई दी

Date : 06-Apr-2024

 नई दिल्ली, 06 अप्रैल । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आज (शनिवार) अपने स्थापना दिवस पर पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दी है। भाजपा ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर शुभकामना संदेश जारी किया है।



भाजपा ने कहा है, स्थापना दिवस की समस्त कार्यकर्ताओं को हार्दिक शुभकामनाएं। पार्टी ने एक्स पोस्ट में लिखा, '' अंत्योदय के सिद्धांत को आत्मसात कर सेवा ही संगठन के मंत्र पर सदैव अग्रसर रहने वाले करोड़ों कार्यकर्ताओं को भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।''



सनद रहे, देश को समर्थ राष्ट्र बनाने के लक्ष्य के साथ भाजपा का गठन 06 अप्रैल, 1980 को नई दिल्ली के कोटला मैदान में आयोजित कार्यकर्ता अधिवेशन में किया गया। इसके प्रथम अध्यक्ष अटल बिहारी वाजपेयी निर्वाचित हुए। अपनी स्थापना के साथ ही भाजपा ने अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय एवं लोकहित के विषयों पर मुखर रहते हुए भारतीय लोकतंत्र में अपनी सशक्त भागीदारी दर्ज की और भारतीय राजनीति को नए आयाम दिए। देश में विकास आधारित राजनीति की नींव रखी। आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारी बहुमत से भाजपा नीत राजग सरकार केंद्र में विद्यमान है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload









Advertisement