केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का असम कार्यक्रम रद्द | The Voice TV

Quote :

असफलताओं के बावजूद, अपना मनोबल ऊँचा रखें. अंत में सफलता आपको अवश्य मिलेगी । “ - धीरूभाई अंबानी

National

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का असम कार्यक्रम रद्द

Date : 06-Apr-2024

 गुवाहाटी, 06 अप्रैल । केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का रविवार और सोमवार का दो दिवसीय असम कार्यक्रम रद्द कर दिया गया है। असम सरकार के प्रवक्ता तथा राज्य के लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण आदि मामलों के मंत्री जयंत मल्लबरुवा ने आज मीडिया को बताया कि चुनावी व्यस्तता की वजह से गृहमंत्री का कार्यक्रम रद्द किया गया है।

उल्लेखनीय है कि गृहमंत्री राज्य के होजाई, लखीमपुर तथा गोहपुर में चुनावी रैली को संबोधित करने वाले थे। सात और आठ अप्रैल को उनका असम भ्रमण तय किया गया था। शुक्रवार को मंत्री जयंत मल्लबरुवा ने गृहमंत्री के दो दिवसीय असम कार्यक्रम की पुष्टि की थी। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी चुनावी कार्यक्रम में भाग लेने के लिए 17 अप्रैल को असम पहुंचने वाले हैं। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियां व्यापक पैमाने पर की जा रही हैं।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload









Advertisement