जल जीवन मिशन में महोबा को देश में दूसरा तो प्रदेश में मिला पहला स्थान | The Voice TV

Quote :

असफलताओं के बावजूद, अपना मनोबल ऊँचा रखें. अंत में सफलता आपको अवश्य मिलेगी । “ - धीरूभाई अंबानी

National

जल जीवन मिशन में महोबा को देश में दूसरा तो प्रदेश में मिला पहला स्थान

Date : 09-Apr-2024

 महोबा, 09 अप्रैल । लोगों को हर घर जल पहुंचने वाला जल जीवन मिशन देश में सबसे तेजी से यूपी में आगे बढ़ रहा है। देश में पहला स्थान तमिलनाडु के नीलगिरी को मिला है तो यूपी के महोबा जनपद ने देश में दूसरा स्थान और प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। देश के टॉप 10 जिलों में यूपी के बुंदेलखंड से दो जिलों को स्थान मिला है। केंद्र सरकार ने पिछले माह मार्च में हुई प्रगति के आधार पर पूरे देश के 299 जिलों की रैंक जारी की है।



उत्तर प्रदेश ने जल जीवन मिशन योजना में देश के अन्य राज्यों को पीछे छोड़ दिया है। हर घर में पाइप लाइन से पेयजल पहुंचाने का लक्ष्य दिया गया है। अलग-अलग जिलों का लक्ष्य भी अलग-अलग है। जल जीवन मिशन की ऑनलाइन प्रगति की फीडिंग की जाती है।

देश के 299 जिला में तमिलनाडु राज्य के निलगिरी जनपद को देश में पहला स्थान मिला है और महोबा जिले को देश में दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है तो वही प्रदेश में महोबा जनपद को पहला स्थान मिला हुआ है। और साथ ही बुंदेलखंड के हमीरपुर जनपद को देश में नौवां स्थान प्राप्त हुआ है। जनपद में 80.84 फीसदी काम योजना का पूर्ण हो चुका है।

टॉप 10 में बुंदेलखंड के दो जिले शामिल

जल जीवन मिशन योजना में टॉप 10 जिलों में तमिलनाडु राज्य के तीन जिले शामिल है तो उत्तर प्रदेश के 7 जिले शामिल है। सिर्फ दो राज्यों के जनपद ही टॉप 10 में अपनी जगह बनाने में सफल हुए हैं। बुंदेलखंड के महोबा व हमीरपुर जनपद को बड़ी सफलता मिली है ।महोबा जनपद में जल जीवन मिशन के तहत पांच बृहद परियोजनाओं पर युद्ध स्तर पर कार्य जारी है।

जल जीवन मिशन में टॉप 10 जिले

जिला राज्य कार्य पूर्ण

नीलगिरी तमिलनाडु 81.48 प्रतिशत

महोबा उ.प्र. 80.84 प्रतिशत

कुड्डालोर तमिलनाडु 80.06 प्रतिशत

मेरठ उ.प्र. 79.75 प्रतिशत

ललितपुर उ.प्र. 77.61 प्रतिशत

तिरुवन्नामलाई तमिलनाडु 77.07 प्रतिशत

मीरजापुर उ.प्र. 76.04 प्रतिशत

हापुड़ उ.प्र. 76.66 प्रतिशत

हमीरपुर उ.प्र. 76.55 प्रतिशत

बुलंदशहर उ.प्र. 76.40 प्रतिशत

जिले में एक लाख से अधिक घरों में पेयजल पहुंचाने की तैयारी

जिले के जल जीवन मिशन के अधिशासी अभियंता संदेश सिंह तोमर ने बताया कि जनपद में 987 करोड रुपए की लागत से 1 लाख से अधिक घरों में पानी पहुंचाने की तैयारी है। जिले के 3200 किलोमीटर की पाइप लाइन डाली गयी है। 132 पानी की टंकियां का निर्माण कराया जा रहा है। 56 भूमिगत जलाशयों का निर्माण कराया जा रहा है। 260 से अधिक गांव में पानी का ट्रायल टेस्टिंग भी हो चुकी है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload









Advertisement