महाराष्ट्र में मनसे ने दिया प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकास को समर्थन | The Voice TV

Quote :

असफलताओं के बावजूद, अपना मनोबल ऊँचा रखें. अंत में सफलता आपको अवश्य मिलेगी । “ - धीरूभाई अंबानी

National

महाराष्ट्र में मनसे ने दिया प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकास को समर्थन

Date : 10-Apr-2024

 मुंबई, 09 अप्रैल। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) पार्टी के अध्यक्ष राज ठाकरे ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकास कार्यों को समर्थन देने का ऐलान किया है। राज ठाकरे ने कहा कि यह समर्थन सिर्फ लोकसभा चुनाव के लिए है। साथ ही राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को आगामी विधानसभा की तैयारी करने का आदेश दिया है। राज ठाकरे के इस ऐलान का भाजपा नेताओं ने स्वागत किया है।

राज ठाकरे ने कहा कि वे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मिले थे। इसके बाद राज्य में लोकसभा की सीटों के बारे में चर्चा शुरू हो गई लेकिन वे लोकसभा की कोई भी सीट नहीं चाहते हैं, राज्यसभा की भी उन्हें इच्छा नहीं है। इस समय देश में एक मजबूत सरकार की जरूरत है। प्रधानमंत्री मोदी विकास के लिए काम कर रहे हैं। इसलिए मनसे लोकसभा में नरेंद्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनने के लिए बिना किसी शर्त पर काम करेगा।

राज ठाकरे ने कहा कि उन्होंने पिछले लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री की आलोचना की थी। जबकि उन्होंने सबसे पहले 2014 में गुजरात दौरा करने पर कहा था देश का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ही होना चाहिए। उस समय भाजपा में भी इस तरह की चर्चा नहीं थी। अब भी वे मोदी के नाम पर समर्थन दे रहे हैं तो इसका मतलब ऐसा नहीं है कि हम कुछ नहीं बोलेंगे। जब हमें लगेगा कि कहीं गलत हो रहा है तो हम फिर आलोचना कर सकते हैं।

राज ठाकरे के इस ऐलान का भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने स्वागत किया है। उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि राज ठाकरे ने प्रधानमंत्री मोदी के विकास कार्यों को समर्थन दिया है। इसका लाभ देश हित में होगा। भाजपा विधायक प्रवीण दरेकर ने कहा कि मनसे हमेशा हिंदू हित की समर्थक रही है। राज ठाकरे के इस निर्णय से महाराष्ट्र में भाजपा गठबंधन को लाभ होगा।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload









Advertisement