केंद्रीय गृहमंत्री शाह की आज पश्चिम बंगाल और बिहार में जनसभा | The Voice TV

Quote :

असफलताओं के बावजूद, अपना मनोबल ऊँचा रखें. अंत में सफलता आपको अवश्य मिलेगी । “ - धीरूभाई अंबानी

National

केंद्रीय गृहमंत्री शाह की आज पश्चिम बंगाल और बिहार में जनसभा

Date : 10-Apr-2024

 नई दिल्ली, 10 अप्रैल । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह एवं सहकारितामंत्री अमित शाह आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लोकसभा चुनाव में 400 पार के संकल्प को पूरा करने के लिए दो राज्यों का चुनावी दौरा करेंगे। भाजपा ने पार्टी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह एवं सहकारितामंत्री अमित शाह के आज के चुनावी दौरे का कार्यक्रम अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर साझा किया है।

भाजपा के एक्स हैंडल के अनुसार पार्टी के वरिष्ठ नेता अमित शाह सबसे पहले पश्चिम बंगाल के बालुरघाट लोकसभा क्षेत्र के दौलतपुर (दक्षिण दिनाजपुर) में दोपहर 12 बजे पार्टी की जनसभा को संबोधित करेंगे। दोपहर तीन बजे शाह बिहार में होंगे। वो औरंगाबाद लोकसभा क्षेत्र के गुरारु (गया) की जनसभा में मुख्य वक्ता होंगे।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload









Advertisement