केन्द्र सरकार का प्रयास लाया रंग, श्रीलंका से लौटे 19 भारतीय मछुआरे | The Voice TV

Quote :

असफलताओं के बावजूद, अपना मनोबल ऊँचा रखें. अंत में सफलता आपको अवश्य मिलेगी । “ - धीरूभाई अंबानी

National

केन्द्र सरकार का प्रयास लाया रंग, श्रीलंका से लौटे 19 भारतीय मछुआरे

Date : 10-Apr-2024

 चेन्नई (तमिलनाडु), 10 अप्रैल । श्रीलंका के तट रक्षकों ने तमिलनाडु के 19 मछुआओं को छोड़ दिया है। सभी भारतीय मछुआरे मंगलवार रात चेन्नई लौट आए हैं। यह जानकारी श्रीलंका के भारतीय दूतावास की आधिकारिक सूत्रों ने दी है।

दरअसल, 16 मार्च को रामेश्वरम के 21 मछुआरों का एक समूह दो नावों से समुद्र में मछली पकड़ने गया था। समुद्र के बीच से श्रीलंकाई तटरक्षक बल के जवानों ने मछुआरों को श्रीलंका की समुद्री सीमा में आने के आरोप में पकड़ लिया और उनकी नावें जब्त कर लीं। बाद में श्रीलंका पुलिस ने इन मछुआरों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। यह सभी मछुआरे मयिलादुथुराई, पुदुकोट्टई और कराईकल के रहने वाले हैं।

भारतीय मछुआरों की गिरफ्तारी से परेशान मछुआरों के परिवारों ने राज्य और केंद्र सरकार से उन्हें रिहा करने के लिए कदम उठाने का अनुरोध किया। इसके बाद श्रीलंका में स्थित भारतीय दूतावास के अधिकारियों ने उनके आवश्यक कागजात पेश कर मछुआरों को छुड़ाने का प्रयास किया। इसके बाद श्रीलंका में भारतीय दूतावास की मदद से 19 मछुआरों को जेल से रिहा कर भारतीय अधिकारियों को सौंप दिया गया।

श्रीलंका के भारतीय दूतावास ने एक्स पर आधिकारिक जानकारी दी कि यह सभी 19 मछुआरे मंगलवार की रात 19 कोलंबो से चेन्नई हवाई अड्डे पर पहुंच गए। एयर इंडिया के विमान से चेन्नई हवाई अड्डे पर पहुंचे इन मछुआरों का मत्स्य पालन विभाग के अधिकारियों ने स्वागत किया और उन्हें उनके मूल निवास तक पहुंचाने की व्यवस्था की।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload









Advertisement