लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए अधिसूचना जारी | The Voice TV

Quote :

असफलताओं के बावजूद, अपना मनोबल ऊँचा रखें. अंत में सफलता आपको अवश्य मिलेगी । “ - धीरूभाई अंबानी

National

लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए अधिसूचना जारी

Date : 12-Apr-2024

 नई दिल्ली, 11 अप्रैल । लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण की अधिसूचना आज जारी हो गई। इस चरण में 12 राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों की 94 सीटों पर मतदान 07 मई को होगा। मध्य प्रदेश की बैतूल लोकसभा सीट पर भी मतदान 07 मई को ही होगा। तीसरे चरण के चुनाव के लिए नामांकन की आखिरी तारीख 19 अप्रैल है।



इस चरण में असम की चार, बिहार की पांच, छत्तीसगढ़ की सात, दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव की सभी दो, गोवा की सभी दो, गुजरात की सभी 26, जम्मू एवं कश्मीर की एक, कर्नाटक की 14, महाराष्ट्र की 11, मध्य प्रदेश की 8, उत्तर प्रदेश की 10 और पश्चिम बंगाल की चार सीटों पर मतदान होगा।



तीसरे चरण के चुनाव के लिए नामांकन की आखिरी तारीख 19 अप्रैल है। नामांकन पत्रों की जांच 20 अप्रैल को होगी जबकि 22 अप्रैल तक नाम वापस लिए जा सकेंगे।



उल्लेखनीय है कि मध्य प्रदेश के बैतूल लोकसभा सीट पर दूसरे चरण में 26 अप्रैल को मतदान होना था लेकिन बसपा प्रत्याशी अशोक भलावी के निधन के कारण इस सीट पर चुनाव स्थगित कर दिया गया। अब इस चरण का मतदान तीसरे चरण में यानी 07 मई को होगा।



इस चरण में जिन सीटों पर मतदान होना है उनका नाम इस प्रकार है:



असम की कोकराझार (एसटी), धुबरी, बारपेटा, गुवाहाटी; बिहार की झंझारपुर, सुपौल, अररिया, मधेपुरा; छत्तीसगढ़ की खगडिया, सरगुजा (एसटी), रायगढ़ (एसटी), जांजगीर-चांपा (एससी), कोरबा, बिलासपुर, दुर्ग और रायपुर। गोवा की उत्तरी गोवा और दक्षिणी गोवा।

गुजरात की कच्छ (एससी), बनासकांठा, पाटण, महेसाणा, साबरकांठा, गांधीनगर, अहमदाबाद पूर्व, अहमदाबाद पश्चिम (एससी), सुरेन्द्रनगर, राजकोट, पोरबंदर, जामनगर, जूनागढ़, अमरेली, भावनगर, आणंद, खेड़ा, पंचमहाल, दाहोद (एसटी), वडोदरा, छोटाउदेपुर (एसटी), भरूच, बारडोली (एसटी), सूरत, नवसारी, बलसाड (एसटी)।



कर्नाटक की चिक्कोडी, बेलगाम, बागलकोट, बीजापुर (एससी), गुलबर्गा (एससी), रायचूर (एसटी), बीदर, कोप्पल, बेल्लारी (एसटी) हावेरी, धारवाड़, उत्तर कन्नड़, दावणगेरे, शिमोगा। मध्य प्रदेश की मुरैना, भिण्ड (एससी), ग्वालियर, गुना, सागर, विदिशा और भोपाल।

महाराष्ट्र की राजगढ़, रायगढ़, बारामती, उस्मानाबाद, लातूर (एससी), शोलापुर (एससी), माधा, सांगली, सतारा, रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग, कोल्हापुर और हातकणंगले। उत्तर प्रदेश की सम्भल, हाथरस (एससी), आगरा (एससी), फतेहपुर सीकरी, फिरोज़ाबाद, मैनपुरी, एटा, बदायूं, आँवला और बरेली। पश्चिमी बंगाल की मालदा उत्तर, मालदा दक्षिण, जंगीपुर और मुर्शिदाबाद।



दादरा और नागर हवेली तथा दमन और दीव की दमन और दीव और दादरा और नागर हवेली (एसटी)। जम्मू-कश्मीर की अनन्तनाग-राजौरी।



इन सीटों पर मतदान सुबह 7 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक होगा। हालांकि असम की सीटों पर मतदान सुबह सात बजे से शाम बजे तक होगा। बिहार की खगड़िया, मधेपुरा सीट के कुछ विधानसभा क्षेत्रों में मतदान चार बजे तक होगा।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload









Advertisement