उत्तराखंड चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू | The Voice TV

Quote :

असफलताओं के बावजूद, अपना मनोबल ऊँचा रखें. अंत में सफलता आपको अवश्य मिलेगी । “ - धीरूभाई अंबानी

National

उत्तराखंड चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू

Date : 15-Apr-2024

 देहरादून, 15 अप्रैल । उत्तराखंड की प्रसिद्ध चारधाम यात्रा के लिए देश-दुनिया से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए सोमवार से पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो गई। सुबह सात बजे से पंजीकरण वेबसाइट पर प्रारंभ हो गए।मोबाइल ऐप, व्हाट्स ऐप नंबर और टोल फ्री नंबर भी पंजीकरण कराया जा सकता है।

केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम की यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए पंजीकरण अनिवार्य है। चारधाम यात्रा शुरू होने से 25 दिन पहले पंजीकरण प्रक्रिया शुरू की गई है। पंजीकरण के लिए नाम, मोबाइल नंबर के साथ यात्रा करने वाले सदस्यों का ब्यौरा, निवास स्थान का पते के लिए आईडी देनी आवश्यक है।

पंजीकरण के लिए पर्यटन विभाग की वेबसाइट registrationandtouristcare.uk.gov.in पर लॉग इन करना होगा। व्हाट्स ऐप नंबर- 8394833833 पर यात्रा (yatra) लिखकर मैसेज करके भी पंजीकरण कराया जा सकेगा। जो यात्री वेबसाइट पर पंजीकरण नहीं कर पाते हैं, उनके लिए पर्यटन विभाग ने टोल फ्री नंबर 0135-1364 जारी किया है। इस नंबर पर कॉल करने पर पंजीकरण की सुविधा दी गई है। स्मार्ट फोन पर touristcarerttarakhand मोबाइल ऐप से भी पंजीकरण कराया जा सकता है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload









Advertisement