प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज प्रधानमंत्री कार्यालय का नाम बदलकर “सेवा तीर्थ” रखने की घोषणा की। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया के माध्यम से बताया कि इसके साथ ही राजभवन और राजनिवास के नाम क्रमशः “लोकभवन” और “लोक निवास” किए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि यह कदम विकसित और श्रेष्ठ भारत के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है, जहां सेवा और सुशासन प्राथमिक मूल्य हैं। गृह मंत्री अमित शाह ने यह भी उल्लेख किया कि पिछले 11 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार सत्ता नहीं, बल्कि सेवा का प्रतीक बनकर उभरी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री स्वयं को ‘प्रधान सेवक’ मानते हैं और जनता की सेवा में निरंतर कार्यरत रहते हैं।
