राष्ट्रपति ने किसानों के अधिकारों पर पहली वैश्विक संगोष्ठी का किया उद्घाटन | The Voice TV

Quote :

"आप जिस दिन बुरे विचारों के ऊपर अपने अच्छे विचारों को रख देंगे, उस दिन जिंदगी खुद-ब-खुद और बेहतरीन हो जाएगी।"

National

राष्ट्रपति ने किसानों के अधिकारों पर पहली वैश्विक संगोष्ठी का किया उद्घाटन

Date : 12-Sep-2023

 नई दिल्ली, 12 सितंबर । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने  नई दिल्ली में राष्ट्रीय कृषि विज्ञान केंद्र परिसर में किसानों के अधिकारों पर पहली वैश्विक संगोष्ठी का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में 59 देशों के प्रख्यात वैज्ञानिक और किसान शामिल हुए।

इस अवसर पर राष्ट्रपति ने कहा कि दुनिया का कृषक समुदाय फसल विविधता का सच्चा संरक्षक है। इस दिशा में किसानों के पास असाधारण शक्ति और जिम्मेदारी है। उन्होंने पौधों और प्रजातियों की कई किस्मों की रक्षा और उन्हें पुनर्जीवित करने के किसानों के प्रयास की सराहना की।

राष्ट्रपति ने कहा कि भारत विशाल विविधता वाला देश है। इसका क्षेत्रफल भले ही विश्व का केवल 2.4 प्रतिशत लेकिन दुनिया की 7 से 8 प्रतिशत जैव प्रजातियां यहीं है। भारत की समृद्ध कृषि-जैव विविधता वैश्विक समुदाय के लिए एक खजाना रही है। उन्होंने कहा कि हमारे किसानों ने कड़ी मेहनत और उद्यमिता से पौधों की स्थानीय किस्मों का संरक्षण किया है। जंगली पौधों को घरेलु उपयोगी बनाया है और पारंपरिक किस्मों का पोषण किया है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement