उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज मध्य प्रदेश के एक दिवसीय दौरे पर | The Voice TV

Quote :

"आप जिस दिन बुरे विचारों के ऊपर अपने अच्छे विचारों को रख देंगे, उस दिन जिंदगी खुद-ब-खुद और बेहतरीन हो जाएगी।"

National

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज मध्य प्रदेश के एक दिवसीय दौरे पर

Date : 13-Sep-2023

 इंदौर, 13 सितंबर । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज (बुधवार) मध्य प्रदेश के एक दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। वे यहां इंदौर में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे और ज्योतिर्लिंग भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उज्जैन भी जाएंगे। सीएम योगी इंदौर में पांच घंटे से ज्यादा समय तक रहेंगे। इस दौरान वे यहां देवी अहिल्याबाई की जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

जनसम्पर्क अधिकारी डॉ. आरआर पटेल ने बताया कि अति. जिला दंडाधिकारी द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार दोपहर 12.00 बजे इंदौर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से वे हेलिकाप्टर से उज्जैन के लिए रवाना होंगे। योगी यहां नाथ संप्रदाय के प्रमुख स्थल भर्तृहरि गुफा जाएंगे। इसके बाद भगवान महाकाल के दर्शन करेंगे। उनके बगलामुखी धाम पहुंचने की भी संभावना है।


योगी दोपहर 2.20 बजे वापस इंदौर आएंगे और यहां राजवाड़ा उद्यान में करीब 10 मिनट रहेंगे। वे नाथ मंदिर स्थित माधव राज महाराज की समाधि स्थल जाएंगे। वे यहां छत्रपति शिवाजी महाराज प्रतिमा स्थल का लोकार्पण करेंगे। शाम चार बजे योगी अहिल्या उत्सव में शामिल होंगे। वे यहां करीब एक घंटा रहेंगे। शाम ठीक 5.25 बजे इंदौर से रवाना हो जाएंगे।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement