Quote :

" लक्ष्य निर्धारण एक सम्मोहक भविष्य का रहस्य है " -टोनी रॉबिंस

Editor's Choice

अमित शाह बोले- देश परचून की दुकान नहीं, जहां एक-एक साल के लिए प्रधानमंत्री चुना जाए

Date : 29-Apr-2024

गृहमंत्री अमित शाह ने सोमवार को कहा कि इस देश ने तीन दशक तक अस्थिरता की कीमत चुकाई है। तीन दशक तक अस्थिर सरकार चली, निर्बल प्रधानमंत्री चले। 10 साल से देश को एक मजबूत नेतृत्व मिला है, स्थिरता मिली है।

 

INDI गठबंधन अगर ये कहता है कि एक साल शरद पवार, एक साल ममता बनर्जी, एक साल एम के स्टालिन और कुछ बचेगा तो राहुल गांधी प्रधानमंत्री बन जाएंगे। ये कोई परचून की दुकान नहीं है। इस तरह से देश नहीं चलता है।

 

देश की जनता ये जरूर सोचे कि अगर इंडी गठबंधन को बहुमत मिलता है तो पीएम कौन बनेगा। मोदी को पीएम बनाने का फल हमने देखा है। देश सुरक्षित हुआ है। दुनिया में भारत का सम्मान बढ़ा है। देश की जनता तीसरी बार भी उन्हें चुनेगी।

PM नरेंद्र मोदी की कर्नाटक के बागलकोट में आज की चुनावी रैली के दौरान एक बच्ची तस्वीर लेकर खड़ी थी। सभा के दौरान मोदी ने SPG से कहा कि वह बच्ची से तस्वीर ले। साथ ही उस बच्ची से कहा बेटा अपना नाम और एड्रेस तस्वीर पर लिख दो, मैं आपको चिट्‌ठी लिखूंगा। इस पर बच्ची खुश होकर डांस करने लगी।

ओडिशा में पुरी लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार संबित पात्रा ने पुरी में चुनाव प्रचार के दौरान एक बुजुर्ग महिला के साथ डांस किया। कांग्रेस ने इस सीट से सुचरिता मोहंती को मैदान में उतारा है।पुरी में 25 मई को मतदान होगा।.

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने सोमवार को अमेठी से नामांकन दाखिल कर दिया। इस दौरान उनके साथ मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव भी मौजूद थे। इससे पहले स्मृति अपने घर से पूजा करने के बाद रोड शो करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंची और अपना नामांकन दाखिल किया। कल वे स्कूटी चलाकर भाजपा कार्यालय पहुंची थी। एक दिन पहले वे अयोध्या गई और और रामलला के दर्शन किए थे।

इंदौर में लोकसभा चुनाव से 14 दिन पहले कांग्रेस प्रत्याशी अक्षय कांति बम ने नामांकन वापस ले लिया है। यानी वे अब चुनाव नहीं लड़ेंगे। उन्होंने सोमवार को भाजपा महासचिव और मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और विधायक रमेश मेंदोला के साथ कलेक्टर कार्यालय जाकर नामांकन वापस ले लिया। इंदौर में नाम वापसी का आज ही आखिरी दिन है। कलेक्टर कार्यालय से नामांकन वापस लेने के बाद अक्षय भाजपा कार्यालय पहुंचे और पार्टी में शामिल हो गए। कैलाश विजयवर्गीय ने सोशल मीडिया पर लिखा- इंदौर से कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी अक्षय कांति बम का भाजपा में स्वागत है।

सूरत में कांग्रेस प्रत्याशी का पर्चा रद्द, भाजपा प्रत्याशी निर्विरोध जीते

इससे पहले गुजरात की सूरत लोकसभा सीट से 22 अप्रैल को BJP कैंडिडेट मुकेश दलाल निर्विरोध चुने गए। दरअसल यहां से कांग्रेस कैंडिडेट नीलेश कुंभाणी का पर्चा रद्द हो गया था। उनके पर्चे में गवाहों के नाम और हस्ताक्षर में गड़बड़ी थी।

 

इस सीट पर भाजपा और कांग्रेस समेत 10 प्रत्याशी मैदान में थे। 21 अप्रैल को 7 निर्दलीय कैंडिडेट ने अपना नामांकन वापस ले लिया था। बीएसपी कैंडिडेट प्यारे लाल भारती ही बचे थे, जिन्होंने सोमवार 22 अप्रैल को पर्चा वापस ले लिया। इस तरह मुकेश दलाल निर्विरोध चुने गए। भास्कर की रिपोर्ट के मुताबिक, निलेश कुंभाणी भाजपा से मिले हुए थे।

 
RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload









Advertisement