इतिहास के पन्नों मेंः 13 जनवरी | The Voice TV

Quote :

तुम खुद अपने भाग्य के निर्माता हो - स्वामी विवेकानंद

Editor's Choice

इतिहास के पन्नों मेंः 13 जनवरी

Date : 13-Jan-2023

 भारत का पहला अंतरिक्ष यात्रीः भारत के पहले और दुनिया के 138वें अंतरिक्ष यात्री विंग कमांडर राकेश शर्मा का जन्म 13 जनवरी 1949 को पटियाला में हुआ था। एक रूसी अभियान में भारतीय सदस्य के तौर पर 3 अप्रैल 1984 को अंतरिक्ष पहुंचने वाले राकेश शर्मा ने अंतरिक्ष में करीब आठ दिन बिताए थे।

वे मैसूर स्थित डिफेंस फूड रिसर्च लैब की मदद से अंतरिक्ष में सूजी हलवा, वेज पुलाव, छोले जैसे भारतीय व्यंजन लेकर गए थे। जिसे उन्होंने अपने अंतरिक्ष सह यात्रियों के साथ साझा किया। तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने जब राकेश शर्मा से पूछा कि अंतरिक्ष से भारत कैसा दिखता है, शर्मा ने उसका यादगार जवाब दिया- सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तान हमारा।

राकेश शर्मा भारतीय वायुसेना में विंग कमांडर के पद से रिटायर हुए। 1966 में वे नेशनल डिफेंस अकेडमी से वायुसेना प्रशिक्षु के रूप में जुड़े और 1970 में उन्हें भारतीय वायुसेना में टेस्ट पायलट के रूप में शामिल किया गया। उन्होंने 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में पायलट के रूप में हिस्सा लिया। राकेश को भारत सरकार ने सर्वोच्च वीरता पुरस्कार और अशोक चक्र से सम्मानित किया।

अन्य अहम घटनाएंः

1709ः मुगल शासक बहादुर शाह प्रथम ने अपने भाई कमबख्स को हैदराबाद में पराजित किया।

1889ः असम के युवाओं ने साहित्यिक पत्रिका जोनाकी का प्रकाशन शुरू किया।

1911ः मशहूर हिंदी कवि शमशेर बहादुर सिंह का जन्म।

1915ः इटली के आवेजानो शहर में आए विनाशकारी भूकंप में 30 हजार लोगों की मौत।

1948ः महात्मा गांधी ने सांप्रदायिक सौहार्द्र बनाए रखने के उद्देश्य के साथ आमरण अनशन शुरू किया।

1963ः सैन्य विद्रोह में टोगो गणराज्य के राष्ट्रपति स्यलवानुस की हत्या।

1963ः मशहूर शायर शौक बहराइची का निधन।

1976ः प्रसिद्ध तबला वादक अहमद जान थिरकवा का निधन।

2004ः ब्रिटेन के कुख्यात सीरियल किलर डॉ. हेराल्ड शिपमैन को जेल में मृत पाया गया।

 
RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload










Advertisement