Quote :

किसी भी व्यक्ति की वास्तविक स्थिति का ज्ञान उसके आचरण से होता हैं।

Editor's Choice

इतिहास के पन्नों में 31 जनवरीः चांद-सितारों का संसार, आदम इच्छा अपार

Date : 31-Jan-2023

देश-दुनिया के इतिहास में 31 जनवरी की तारीख तमाम अहम कारणों से इतिहास में दर्ज है। यह तारीख अलग-अलग वर्ष में अंतरिक्ष विज्ञान की उपलब्धियों के लिए भी जानी जाती है। वैसे भी अंतरिक्ष की अथाह ऊंचाइयों ने हमेशा से इनसान को आकर्षित किया है। सोवियत संघ के इस दिशा में शुरुआत किए जाने के बाद अमेरिका इस होड़ में शामिल हुआ। इसके बाद दुनिया के कई बड़े देशों ने अंतरिक्ष के अन्वेषण की दिशा में काम किया।

इस क्षेत्र में भारत ने भी उल्लेखनीय प्रगति की है। यह अजब संयोग है कि अमेरिका ने 31 जनवरी, 1958 को अपना पहला अंतरिक्ष यान अंतरिक्ष में भेजा और वह भी 31 जनवरी का ही दिन था जब नासा ने जीवित प्राणियों पर अंतरिक्ष के प्रभाव का अध्ययन करने के लिए एक चिंपांजी को अंतरिक्ष में भेजा। इसके बाद 31 जनवरी को अमेरिका ने मानवयुक्त अपोलो यान को चंद्रमा की तरफ रवाना किया। अंतरिक्ष से जुड़ी यह घटनाएं अलग-अलग वर्षों में हुईं, लेकिन तारीख एक ही थी 31 जनवरी।

 अन्य महत्वपूर्ण घटनाचक्र -


1561: मुगल बादशाह अकबर के संरक्षक सेनापति बैरम खां की हत्या।

1599ः भारत में ब्रिटेन की ईस्ट इंडिया कंपनी की स्थापना।

1606ः ब्रिटेन में तख्त के खिलाफ साजिश करने वाले गाइफाक्स को मौत के घाट उतारा गया।

1850ः चीन में ताए पींगहा (जनता का संकल्प ) नाम से सबसे बड़ा जनान्दोलन आरंभ।

1893: कोका कोला ट्रेडमार्क का अमेरिका में पहली बार पेटेंट कराया गया। इसे दुनिया के सबसे महंगे ट्रेडमार्क में गिना जाता है।

1915: प्रथम विश्व युद्ध के दौरान जर्मनी ने रूस के खिलाफ जहरीली गैस का इस्तेमाल किया।

1943ः द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जर्मनी के फील्ड मार्शल फ्रेडरिक पोलस ने सोवियत संघ की सेना के समक्ष हथियार डाले।

1953ः आयरिश सागर में नौका दुर्घटना। चालक दल के सदस्यों के साथ कम से कम 200 यात्रियों की मौत।

1958: अमेरिका ने पहले अंतरिक्ष यान के तौर पर एक्सपलोरर 1 को अंतरिक्ष में भेजा। इसके साथ ही अमेरिका अंतरिक्ष होड़ में शामिल हो गया।

1961: अमेरिका ने जीवित प्राणियों पर अंतरिक्ष के प्रभाव का अध्ययन करने के लिए एक चिंपांजी को अंतरिक्ष में भेजा।

1962ः अमेरिकी देशों के संगठन ने क्यूबा को न शामिल करने का फैसला किया।

1963ः मोर को भारत का राष्ट्रीय पक्षी घोषित किया गया।

1966: सोवियत संघ ने चंद्रमा पर अपना पहला अंतरिक्ष यान लूना 9 भेजा।

1968ः अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया।

1971: पूर्वी और पश्चिम जर्मनी के बीच 19 साल बाद दोबारा टेलीफोन सेवा शुरू की गई।

1971: अमेरिका ने मानवयुक्त अपोलो यान को चंद्रमा की ओर रवाना किया।

1979ः चीन ने सोवियत संघ को विश्वयुद्ध भड़काने वाला मुख्य देश कहा।

1983ः कोलकाता में पहला शुष्क बंदरगाह शुरू।

1990ः रूस की राजधानी मास्को में विश्व का सबसे बड़ा मेकडोनाल्ड स्टोर शुरू।

1996: श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में हुए आत्मघाती हमले में 91 लोग मारे गए और 1,400 से ज्यादा जख्मी हो गए।

2001: लीबिया के नागरिक अब्दुल बासित अली मोहम्मद अल मेगराही को साल 1988 की पैन एम उड़ान संख्या 103 में विस्फोट करने का दोषी ठहराया गया। विस्फोट में 270 लोग मारे गए थे।

2002ः झारखंड के राज्यपाल प्रभात कुमार का इस्तीफा।

2004ः पाकिस्तान के परमाणु कार्यक्रम के जनक डॉक्टर अब्दुल कादिर खान को गिरफ्तार किया गया।

2005ः जनरल जोगिंदर जसवंत (जेजे) सिंह नए सेना प्रमुख बने।

2010: हॉलीवुड की दुनिया में मशहूर फिल्म 'अवतार' ने दो अरब डॉलर की कमाई का नया रिकार्ड बनाया।

2013ः दक्षिण अफ्रीका के प्रीटोरिया में ट्रेन दुर्घटना। लगभग 2500 लोग घायल।

जन्म

1923 परमवीर चक्र पाने वाले प्रथम भारतीय शहीद सोमनाथ शर्मा।

1975ः भारतीय अभिनेत्री प्रीति जिंटा।

निधन

1961ः बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री श्रीकृष्ण सिंह।

1968ः हिंदी के साहित्यकार पद्मनारायण राय।

1987ः महान स्वतंत्रता सेनानी मिनजुर भक्तवत्सलम।

1988ः तमिल भाषा के साहित्यकार अकिलन।

2000ः भारतीय अभिनेता केएन सिंह।

2004ः प्रसिद्ध पार्श्व गायिका और अभिनेत्री सुरैया जमाल शेख।

2012ः समाजवादी नेता मनीराम बागड़ी।

 

 
RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload









Advertisement