Quote :

किसी भी व्यक्ति की वास्तविक स्थिति का ज्ञान उसके आचरण से होता हैं।

Health & Food

वजन कंट्रोल करता है आलूबुखारा

Date : 28-Mar-2024

 आलूबुखारा दिखने में भले ही छोटा हो लेकिन सेहत के लिए उतना ही ज्यादा फायदेमंद होता है। इसमें विटामिन के, विटामिन सी के अलावा विटामिन बी  प्रचुर मात्रा में होता है। जानिए आलू बुखारा खाने से सेहत को क्या-क्या फायदा होता है।

आलूबुखारा में अन्य फलों की तुलना में कैलोरी कम मात्रा में होती है। करीब 100 ग्राम आलू बुखारे में 46 कैलोरी होती है। ऐसे में इसका सेवन करने से वजन कंट्रोल करने में भी मदद मिलती है।

आलूबुखारा में विटामिन सी प्रचुर मात्रा में होता है। विटामिन सी आंखों और त्वचा के लिए फायदेमंद है। इसके साथ ही ये रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ाता है।

आजकल के समय में तनाव ज्यादातर लोगों को रहता है। ऐसे में आलूबुखारा का सेवन करने से उन्हें फायदा होगा। आलूबुखारा में मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट्स दिमाग को स्वस्थ रखता है। जिससे कि तनाव अपने आप कम हो जाता है।

आलूबुखारा का रोजाना सेवन करने से आपका डाइजेशन अच्छा रहता है। इसमें मौजूद आइसटिन और सोर्बिटोल पाचन तंत्र को हेल्दी बनाए रखेगा। इसके साथ ही कब्ज की समस्या में भी आपको आराम मिलेगा।

अगर आपके शरीर में कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है तो आलू बुखारा को डाइट में शामिल करें। इसमें मौजूद सॉल्युबल फाइबर आपके शरीर में मौजूद कोलेस्ट्रॉल को शरीर से खत्म कर देता है।

 
RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload









Advertisement