राष्ट्रपति भवन में तंजानिया की राष्ट्रपति का औपचारिक स्वागत | The Voice TV

Quote :

असफलताओं के बावजूद, अपना मनोबल ऊँचा रखें. अंत में सफलता आपको अवश्य मिलेगी । “ - धीरूभाई अंबानी

National

राष्ट्रपति भवन में तंजानिया की राष्ट्रपति का औपचारिक स्वागत

Date : 09-Oct-2023

 नई दिल्ली, 09 अक्टूबर । राष्ट्रपति भवन में आज (सोमवार) सुबह तंजानिया की राष्ट्रपति सामिया सुलुहू हसन का औपचारिक स्वागत किया गया। इस मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी मौजूद रहे।


तंजानिया की राष्ट्रपति सामिया सुलुहू हसन ने द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के उद्देश्य से रविवार को भारत की चार दिवसीय यात्रा शुरू की है। तंजानिया के किसी राष्ट्रपति की आठ साल बाद यह पहली भारत यात्रा है। तंजानिया की राष्ट्रपति आज प्रधानमंत्री मोदी के साथ विस्तृत द्विपक्षीय वार्ता करेंगी। वो 10 अक्टूबर को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में व्यापार और निवेश कार्यक्रम में भी शामिल होंगी।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload









Advertisement