सिक्किम में फंसे पर्यटकों को निकालने के लिए वायुसेना ने अभियान तेज किया | The Voice TV

Quote :

असफलताओं के बावजूद, अपना मनोबल ऊँचा रखें. अंत में सफलता आपको अवश्य मिलेगी । “ - धीरूभाई अंबानी

National

सिक्किम में फंसे पर्यटकों को निकालने के लिए वायुसेना ने अभियान तेज किया

Date : 10-Oct-2023

 गंगटोक, 10 अक्टूबर । भारतीय वायुसेना ने उत्तरी सिक्किम में फंसे पर्यटकों को निकालने के लिए अभियान तेज कर दिया है। मौसम अनुकूल होने के बाद शुरू हुई निकासी के पहले दिन (सोमवार) 350 से अधिक पर्यटकों और स्थानीय लोगों को सुरक्षित निकाला गया।


सेना के एक हेलीकॉप्टर ने मंगलवार सुबह उत्तरी सिक्किम के लाचेन से 18 लोगों को निकाला और उन्हें मंगन के रिंगिम हेलीपैड पर उतारा। इनमें दो मजदूर भी शामिल हैं। राजधानी गंगटोक के लिविंग स्थित सेना के हेलीपैड में भी लाचेन से फंसे लोगों को लाया गया। लाचेन से छह बच्चों समेत 76 लोगों को सुरक्षित निकाला गया है।

उत्तरी सिक्किम के लाचुंग में फंसे पर्यटकों को निकालने का काम भी किया गया है। आज सुबह सेना के एक हेलीकॉप्टर ने लाचुंग से दो स्थानीय लोगों सहित 17 पर्यटकों को निकाला और उन्हें पाकिम के ग्रीनफील्ड हवाई अड्डे पर उतारा।

राज्य परिवहन विभाग ने इन लोगों को उनके गंतव्य तक ले जाने के लिए हवाई अड्डे के बाहर एनएसटी बसों की व्यवस्था की है। उल्लेखनीय है कि 3-4 अक्टूबर की रात उत्तरी सिक्किम में दक्षिणी ल्होनक झील टूटने के बाद तीस्ता नदी में आई बाढ़ ने सिक्किम के चार जिलों में व्यापक तबाही मचाई है। बाढ़ के कारण कई पुल और सड़कें नष्ट हो गई हैं। इस कारण उत्तरी सिक्किम के लाचेन, लाचुंग और चुंगथांग घुम्ने गए पर्यटक फंस गए थे।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload









Advertisement