शोपियां में कुकर आईईडी बरामद | The Voice TV

Quote :

"समय वही बदलता है, जो समय के साथ बदलता है।" - गुलजार

National

शोपियां में कुकर आईईडी बरामद

Date : 26-Nov-2022

 शोपियां, 26 नवंबर (हि.स.)। शोपियां जिले के इमाम साहिब इलाके में शुक्रवार देररात आतंकियों की साजिश को सुरक्षाबलों ने नाकाम कर दिया। सुरक्षाबलों के कुकर आईईडी को समय रहते निष्क्रिय कर देने से बड़ा हादसा टल गया। 

पुलिस अधिकारी ने बताया कि इमाम साहिब इलाके में सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान के दौरान कुकर आईईडी बरामद की। शोपियां पुलिस तथा 44 राष्ट्रीय राइफल्स के जवानों को तलाशी अभियान के दौरान यह सफलता मिली। सुरक्षाबलों ने तुरन्त बम निरोधक दस्ते को बुलाया। दस्ते ने आईईडी को निष्क्रिय कर दिया।

हिन्दुस्थान समाचार/बलवान/मुकुंद


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement