अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में जी-20 राजदूतों ने किया योग | The Voice TV

Quote :

"समय वही बदलता है, जो समय के साथ बदलता है।" - गुलजार

National

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में जी-20 राजदूतों ने किया योग

Date : 26-Nov-2022

 पोर्ट ब्लेयर, 26 नवंबर (हि.स.)। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के स्वराज द्वीप पर मिशन प्रमुख और अंतरराष्ट्रीय संगठन के प्रतिनिधियों ने काला पत्थर समुद्र तट पर योग किया। इस दौरान विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची और भारत के जी-20 अध्यक्षता के मुख्य समन्वयक हर्षवर्धन श्रृंगला भी उपस्थित रहे।

जी-20 अध्यक्षता के मुख्य समन्वयक हर्षवर्धन श्रृंगला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पर्यावरण संतुलन के लिए प्राकृतिक जीवन शैली अपनाने पर जोर दिया है। इस संकल्पना को साकार करने के लिए सूर्योदय के समय काला पत्थर समुद्र तट पर योग किया। इसमें दिल्ली से पहुंचे सभी जी-20 राजदूतों ने हिस्सा लिया। इसके बाद हम सबने समुद्र तट की सफाई की। 

काला पत्थर समुद्र तट पर योग करने वाले अर्जेंटीना के राजदूत ह्यूगो जेवियर गोब्बी ने कहा कि यह वास्तव में आध्यात्मिक और ताजा अनुभव रहा। यहां इतने खूबसूरत माहौल में होना वास्तव में प्रेरणादायक है। भारत की जी-20 अध्यक्षता पर उन्होंने कहा कि एजेंडा दुनिया में संबंधों और सहयोग के विकास के लिए बहुत समृद्ध और अच्छा है।

उल्लेखनीय है कि काला पत्थर समुद्र तट हैवलॉक द्वीप में देश के सबसे छोटे समुद्र तटों में से एक है। यह अपने एक्वा ग्रीन वाटर के नजारे के लिए मशहूर है। काला पत्थर बीच काला पठार के गांव में है। यहां के प्राकृतिक दृश्य लोगों का मन मोह लेते हैं। 

हिन्दुस्थान समाचार/मुकुंद


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement