प्रधानमंत्री ने संविधान दिवस की शुभकामनाएं दीं | The Voice TV

Quote :

सपनों को हकीकत में बदलने से पहले, सपनों को देखना ज़रूरी है – डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम

National

प्रधानमंत्री ने संविधान दिवस की शुभकामनाएं दीं

Date : 26-Nov-2022

 नई दिल्ली, 26 नवंबर (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को देशवासियों को संविधान दिवस की शुभकामनाएं दीं।

प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया- आज संविधान दिवस पर हम उन महान लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं, जिन्होंने हमें हमारा संविधान दिया और हमारे राष्ट्र के लिए उनके दृष्टिकोण को पूरा करने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हैं।

उल्लेखनीय है कि वर्ष 1949 में संविधान सभा द्वारा भारत के संविधान को अपनाने के उपलक्ष्य में 2015 से इस दिन को संविधान दिवस के रूप में मनाया जाता है।

हिन्दुस्थान समाचार/सुशील

 
RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload

Advertisement









Advertisement