प्रेम चौधरी अपनी 'विकासशील स्वराज पार्टी' के साथ कांग्रेस में हुए शामिल | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

प्रेम चौधरी अपनी 'विकासशील स्वराज पार्टी' के साथ कांग्रेस में हुए शामिल

Date : 16-Apr-2024

 नई दिल्ली, 16 अप्रैल । बिहार के नेता प्रेम कुमार चौधरी अपनी ‘विकासशील स्वराज पार्टी’ के साथ आज कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए।

कांग्रेस मुख्यालय में एक कार्यक्रम के दौरान बिहार से प्रेम कुमार चाैधरी और डाक्टर मनीष कुमार यादव कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए। मंगलवार को यहां पर बिहार कांग्रेस के प्रभारी मोहन प्रकाश और बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने इन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। इसके साथ ही प्रेम चौधरी ने अपनी 'विकासशील स्वराज पार्टी' का कांग्रेस में विलय कर दिया।

विकासशील स्वराज पार्टी का गठन अति-पिछड़ा मछुआरा समाज के अधिकार और हक की बात करता रहा है। इस मौके पर डाक्टर मनीष कुमार यादव ने कहा, “ मेरी हमेशा से ही कांग्रेस की विचारधारा पर आस्था रही है। हम साथ मिलकर कांग्रेस पार्टी की मजबूती के लिए काम करेंगे।”

वहीं, प्रेम कुमार चौधरी ने कहा, “मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि हम सभी पूरी शक्ति से कांग्रेस के लिए काम करेंगे। आप सभी के नेतृत्व में हम पार्टी की सभी उम्मीदों पर खरे उतरेंगे।”


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement