प्रधानमंत्री ने श्री गुरु तेग बहादुर जी को उनके शहीदी दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित की | The Voice TV

Quote :

"समय वही बदलता है, जो समय के साथ बदलता है।" - गुलजार

National

प्रधानमंत्री ने श्री गुरु तेग बहादुर जी को उनके शहीदी दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित की

Date : 28-Nov-2022

 नई दिल्ली, 28 नवंबर (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को श्री गुरु तेग बहादुर के शहीदी दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।

प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया, “मैं श्री गुरु तेग बहादुर जी को उनके शहीदी दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। उनके साहस और सिद्धांतों के साथ-साथ आदर्शों के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता के लिए पूरी दुनिया में उनकी प्रशंसा की जाती है। उन्होंने अत्याचार और अन्याय के सामने झुकने से इनकार कर दिया। उनकी शिक्षाएं हमें आज भी प्रेरित करती हैं।”

हिन्दुस्थान समाचार/सुशील


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement