सशस्त्र सेना ध्वज दिवस के सीएसआर सम्मेलन में मुख्य अतिथि होंगे रक्षा मंत्री | The Voice TV

Quote :

"समय वही बदलता है, जो समय के साथ बदलता है।" - गुलजार

National

सशस्त्र सेना ध्वज दिवस के सीएसआर सम्मेलन में मुख्य अतिथि होंगे रक्षा मंत्री

Date : 28-Nov-2022

 - राजनाथ सशस्त्र सेना ध्वज दिवस कोष की नई वेबसाइट भी शुरू करेंगे

- सम्मेलन में इस वर्ष के प्रचार अभियान का गीत भी जारी किया जायेगा

नई दिल्ली, 28 नवम्बर (हि.स.)। रक्षा मंत्रालय के पूर्व सैनिक कल्याण विभाग ने मंगलवार को नई दिल्ली में सशस्त्र सेना ध्वज दिवस के कॉर्पोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी (सीएसआर) सम्मेलन का आयोजन किया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह इस सम्मेलन के मुख्य अतिथि होंगे। कार्यक्रम में पूर्व सैनिकों, विधवाओं और उनके आश्रित परिजनों के पुनर्वास और कल्याण के लिए किये जा रहे प्रयासों को रेखांकित किया जाएगा।

सशस्त्र सेना झंडा दिवस भारत के सशस्त्र बलों के सैनिकों और दिग्गजों को सम्मानित करने के लिए समर्पित है। यह 1949 से 7 दिसंबर को भारत में प्रतिवर्ष मनाया जाता है। रक्षा मंत्रालय के अनुसार सीएसआर के चौथे संस्करण पर रक्षा मंत्री सशस्त्र सेना ध्वज दिवस कोष (एएफएफडीएफ) की एक नई वेबसाइट शुरू करेंगे। यह नई वेबसाइट परस्पर संवाद के लिए उपयोगी होगी, जिसे एएफएफडीएफ के लिए ऑनलाइन योगदान को प्रोत्साहित करने के लिए विकसित किया गया है। इस अवसर पर राजनाथ सिंह सशस्त्र सेना ध्वज दिवस के लिए इस वर्ष के प्रचार अभियान का गीत भी जारी करेंगे। साथ ही इस कोष में योगदान करने वाले प्रमुख लोगों को सम्मानित भी किया जायेगा।

इस सम्मेलन में रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान, रक्षा सचिव गिरिधर अरमाने और रक्षा मंत्रालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे। कॉर्पोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी के सदस्य, पूर्व सैनिक और रक्षा सेवाओं के सदस्य भी इस सम्मेलन में भाग लेंगे।

हिन्दुस्थान समाचार/सुनीत निगम 

 
 
 

RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement