पंजाब पुलिस और बीएसएफ ने फिरोजपुर सीमा से पकड़े हथियार | The Voice TV

Quote :

"समय वही बदलता है, जो समय के साथ बदलता है।" - गुलजार

National

पंजाब पुलिस और बीएसएफ ने फिरोजपुर सीमा से पकड़े हथियार

Date : 30-Nov-2022

 चंडीगढ़, 30 नवंबर (हि.स.)। पंजाब पुलिस ने बीएसएफ के साथ मिलकर सर्च आपरेशन चलाते हुए भारत-पाकिस्तान सीमा से सटे फिरोजपुर इलाके से हथियारों की खेप बरामद की है। 

पुलिस ने यह कार्रवाई हाल ही में बरामद की गई हेरोइन के बाद की है। पंजाब पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने ट्वीट करके बताया कि पुलिस तथा बीएसएफ द्वारा मिलकर आपरेशन चलाया जा रहा है।

संयुक्त टीम को पांच एके-47 राइफल, पांच पिस्टल और नौ मैगजीन बरामद हुई हैं। डीजीपी के अनुसार हाल ही में 13 किलो हेरोइन बरामद की गई थी। उसके बाद एक सूचना के आधार पर आपरेशन चलाया जा रहा था। यह उसी का हिस्सा है। 

हिन्दुस्थान समाचार/संजीव/दधिबल


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement