राष्ट्रपति-उपराष्ट्रपति ने नागालैंड के लोगों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं | The Voice TV

Quote :

"समय वही बदलता है, जो समय के साथ बदलता है।" - गुलजार

National

राष्ट्रपति-उपराष्ट्रपति ने नागालैंड के लोगों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं

Date : 01-Dec-2022

 नई दिल्ली, 1 दिसंबर (हि.स.)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने गुरुवार को नागालैंड के लोगों को राज्य के स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं।

राष्ट्रपति मुर्मू ने ट्वीट संदेश में कहा, नागालैंड के लोगों को 60वें स्थापना दिवस की बधाई। नागालैंड विविध जनजातीय संस्कृति और समृद्ध विरासत वाला राज्य है। राज्य के अपने हाल के दौरे के दौरान लोगों के गर्मजोशी से मैं बहुत प्रभावित हुई। नागालैंड के लोगों के उज्ज्वल और समृद्ध भविष्य के लिए मेरी शुभकामनाएं।

उपराष्ट्रपति धनखड़ ने ट्वीट संदेश में कहा, नागालैंड के लोगों को राज्य के स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई। मुझे खुशी है कि मैं 23वें हॉर्नबिल महोत्सव का उद्घाटन करने के लिए आज नागालैंड में हूं और यहां की जीवंत संस्कृति, स्वर्गिक सुंदरता और यहां के लोगों के प्रकृति के साथ गहरे जुड़ाव का अनुभव करूंगा।

हिन्दुस्थान समाचार/सुशील


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement