महाराष्ट्र में शीघ्र लागू होगा समान नागरिक कानून: देवेंद्र फडणवीस | The Voice TV

Quote :

"समय वही बदलता है, जो समय के साथ बदलता है।" - गुलजार

National

महाराष्ट्र में शीघ्र लागू होगा समान नागरिक कानून: देवेंद्र फडणवीस

Date : 01-Dec-2022

 मुंबई, 01 दिसंबर (हि.स.)। उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि महाराष्ट्र में समान नागरिक कानून शीघ्र लागू किया जाएगा। लेकिन इसकी घोषणा मुख्यमंत्री ही करेंगे। 

देवेंद्र फडणवीस ने गुरुवार को पत्रकारों को बताया कि देश के सभी राज्यों में समान नागरिक संहिता लागू किया जा रहा है। केंद्रीय गृह मंत्री ने सभी राज्यों को खुद समान नागरिक संहिता कानून लागू करने के लिए कहा है। इसलिए सभी राज्यों को इस बाबत कभी न कभी निर्णय लेना ही है। सभी राज्य अपनी सुविधा के अनुसार इसे लागू कर रहे हैं। महाराष्ट्र में भी इसे लागू करने का विचार किया जा रहा है।

देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि गोवा में समान नागरिक संहिता लागू हो चुका है और इसे उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और गुजरात में लागू किया जाएगा। महाराष्ट्र में भी इसे लागू करने की तैयारी की जा रही, लेकिन इसकी घोषणा करने का अधिकार मुख्यमंत्री का है।

हिन्दुस्थान समाचार/ राजबहादुर


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement