पुलिस और नक्सलियों में मुठभेड़, दो जवान घायल | The Voice TV

Quote :

"समय वही बदलता है, जो समय के साथ बदलता है।" - गुलजार

National

पुलिस और नक्सलियों में मुठभेड़, दो जवान घायल

Date : 01-Dec-2022

 चाईबासा, 01 दिसम्बर (हि.स.)। पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले में पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में दो जवान घायल हुए हैं। जानकारी के अनुसार मुठभेड़ नक्सल प्रभावित टोंटो और गोइलकेरा थाना क्षेत्र के बॉर्डर पर हुई है। गुरुवार को सर्च अभियान के दौरान पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में दो जवान घायल हुए हैं। वहीं दूसरी ओर कई नक्सलियों को भी गोली लगने की सूचना है। दोनों ओर से मुठभेड़ जारी है। मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल भेजा गया है और पुलिस के वरीय अधिकारी भी मौके पर पहुंच कर कैंप कर रहे हैं। घटना में घायल दोनों जवानों को हेलीकॉप्टर से बेहतर इलाज के लिए रांची भेजा गया है। घटना की पुष्टि एसपी आशुतोष शेखर ने की है।

हिन्दुस्थान समाचार/ विकास


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement