चेतक हेलीकॉप्टर में आई तकनीकी खराबी, मैदान में करानी पड़ी एहतियाती लैंडिंग | The Voice TV

Quote :

"समय वही बदलता है, जो समय के साथ बदलता है।" - गुलजार

National

चेतक हेलीकॉप्टर में आई तकनीकी खराबी, मैदान में करानी पड़ी एहतियाती लैंडिंग

Date : 01-Dec-2022

 स्मूद लैंडिंग से किसी को चोट नहीं आई, हेलीकॉप्टर का क्रू पूरी तरह सुरक्षित

- एयरफोर्स के योग्य तकनीशियनों की टीम दूसरे हेलीकॉप्टर से मौके पर भेजी गई 

नई दिल्ली, 01 दिसंबर (हि.स.)। वायु सेना के चेतक हेलीकॉप्टर में अचानक आई तकनीकी खामी के चलते पुणे जिले में बारामती हवाई क्षेत्र के खुले क्षेत्र में एहतियाती लैंडिंग करानी पड़ी। चालक दल और विमान सुरक्षित हैं। इस गड़बड़ी की पहचान करके उसे दूर करने के लिए एयरफोर्स के योग्य तकनीशियनों की टीम एक और हेलीकॉप्टर से मौके पर पहुंच गई है। मरम्मत के बाद हेलीकॉप्टर को वायु सेना स्टेशन पर लाया जाएगा।

वायु सेना के विंग कमांडर आशीष मोघे ने बताया कि तकनीकी खराबी के चलते बारामती से पलटन कस्बे की ओर लगभग 6 किमी दूर एक मैदान में चेतक हेलीकॉप्टर की एहतियाती आपात लैंडिंग करानी पड़ी है। उन्होंने बताया कि ये लैंडिंग स्मूद थी और किसी को चोट नहीं आई, इसलिए फिलहाल हेलीकॉप्टर का क्रू पूरी तरह सुरक्षित है। मोघे ने बताया कि इस गड़बड़ी की पहचान करके उसे दूर करने के लिए एयरफोर्स के योग्य तकनीशियनों की टीम को मौके पर दूसरे हेलीकॉप्टर से ले जाया गया है। तकनीकी समस्या का समाधान हो जाने के बाद हेलीकॉप्टर टेक ऑफ करेगा। 

हिन्दुस्थान समाचार/सुनीत/पवन


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement