जम्मू-कश्मीर: उड़ी नियंत्रण रेखा के पास से हथियार, गोला-बारूद व हेरोइन के 10 पैकेट बरामद | The Voice TV

Quote :

"समय वही बदलता है, जो समय के साथ बदलता है।" - गुलजार

National

जम्मू-कश्मीर: उड़ी नियंत्रण रेखा के पास से हथियार, गोला-बारूद व हेरोइन के 10 पैकेट बरामद

Date : 02-Dec-2022

 बारामूला, 02 दिसंबर (हि.स.)। उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के कमलकोट उड़ी इलाके में नियंत्रण रेखा के पास से सुरक्षा बलों ने हथियार, गोला-बारूद तथा हेरोइन के 10 पैकेट बरामद किए हैं। इस दौरान किसी की गिरफ्तारी की सूचना नहीं है। 

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस और सेना की 8आरआर की संयुक्त टीम ने कमलकोट इलाके में तलाशी अभियान के दौरान हथियार, गोला-बारूद और नशीला पदार्थ हेरोइन बरामद किया है।

उन्होंने बताया कि उड़ी के कमलकोट इलाके से बरामद किए गए सामान में दो एके 74 राइफल, दो पिस्तौल, 117 एके राउंड और हेरोइन के 10 पैकेट बरामद किए गए। हथियार, गोला बारूद तथा हेरोइन के 10 पैकेटों को जब्त करके आगे की जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में तलाशी अभियान फिलहाल जारी है। 

हिन्दुस्थान समाचार/बलवान


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement