किश्तवाड़ में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी ठिकाना किया ध्वस्त | The Voice TV

Quote :

"समय वही बदलता है, जो समय के साथ बदलता है।" - गुलजार

National

किश्तवाड़ में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी ठिकाना किया ध्वस्त

Date : 04-Dec-2022

 किश्तवाड़, 04 दिसंबर (हि.स.)। किश्तवाड़ जिले के नवापाची इलाके में सुरक्षाबलों ने रविवार को एक आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़ कर उसे ध्वस्त कर दिया। इस आतंकी ठिकाने से सुरक्षाबलों ने भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद किया है। 

जानकारी के अनुसार सूचना के आधार पर नवापाची इलाके के सरकुंडू गांव में सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस के जवानों ने एक संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया। तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षाबलों को एक आतंकी ठिकाना मिली जिससे सुरक्षाबलों ने ध्वस्त कर दिया। इस आतंकी ठिकाने से सुरक्षाबलों ने दो ग्रेनेड, एके 47 की दो मैगजीन, एके 47 गोला बारूद के 109 राउंड, पिका के 56 राउंड, 303 राइफल की एक मैगजीन, 303 राइफल गोला बारूद के 27 राउंड, एक डेटोनेटर और सेफ्टी फ्यूज बरामद किया। इसके बाद सुरक्षाबलों ने इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की आशंका के चलते तलाशी अभियान शुरू कर दिया।

हिन्दुस्थान समाचार/बलवान


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement