सीमा विवाद को लेकर महाराष्ट्र के दो मंत्रियों का कर्नाटक दौरा टला: देवेन्द्र फडणवीस | The Voice TV

Quote :

"समय वही बदलता है, जो समय के साथ बदलता है।" - गुलजार

National

सीमा विवाद को लेकर महाराष्ट्र के दो मंत्रियों का कर्नाटक दौरा टला: देवेन्द्र फडणवीस

Date : 05-Dec-2022

 मुंबई, 5 दिसंबर (हि.स.)। उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि महाराष्ट्र और कर्नाटक सीमा विवाद के संबंध में पूर्व नियोजित राज्य के दो मंत्रियों का कर्नाटक दौरा कानून व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए स्थगित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि मंत्रियों का कर्नाटक दौरा विचार विमर्श के बाद तय किया जाएगा।

देवेंद्र फडणवीस ने सोमवार को पत्रकारों को बताया कि राज्य में मंगलवार को भारतीय संविधान के निर्माता डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर का महापरिनिर्वाण दिन है। इसलिए राज्य के लिए यह बहुत महत्वपूर्ण दिन है और इसकी तैयारी की जा रही है। महाराष्ट्र-कर्नाटक सीमा विवाद के मद्देनजर मंगलवार को ही महाराष्ट्र के दो मंत्री चंद्रकांत पाटिल और शंभूराजे देसाई कर्नाटक के बेलगावी में जाने वाले थे, लेकिन कानून व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए दोनों मंत्रियों का कर्नाटक दौरा स्थगित कर दिया गया है।

फडणवीस ने कहा कि महाराष्ट्र-कर्नाटक सीमा विवाद पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हो रही है। यह विवाद न तो महाराष्ट्र सरकार हल कर सकता है और ना ही कर्नाटक सरकार। इसलिए इस विवाद पर दोनों राज्यों को अनायास बयान जारी करने से बचना चाहिए और सुप्रीम कोर्ट के फैसले का इंतजार करना चाहिए। देश के किसी भी कोने में जाने से कोई किसी को रोक नहीं सकता। किसी भी तरह का अनुचित न हो इसे देखते हुए महाराष्ट्र के मंत्रियों का मंगलवार का पूर्व नियोजित टाला गया है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement