दिल्ली एमसीडी चुनाव: आप को बढ़त, भाजपा सैकड़े के नजदीक | The Voice TV

Quote :

सपनों को हकीकत में बदलने से पहले, सपनों को देखना ज़रूरी है – डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम

National

दिल्ली एमसीडी चुनाव: आप को बढ़त, भाजपा सैकड़े के नजदीक

Date : 07-Dec-2022

 नई दिल्ली, 07 दिसंबर (हि.स.)। दिल्ली नगर निगम चुनाव के नतीजे आने लगे हैं। आम आदमी पार्टी 137 सीटों पर जीत या आगे चल रही है। वहीं भाजपा 100 सीटों पर जीत या फिर बढ़त बनाए हुए है। वहीं कांग्रेस पार्टी 9 सीटों पर जीत या आगे चल रही है। दो सीटों पर स्वतंत्र उम्मीदवार और एक सीट पर एआईएमआई आगे है। 

दिल्ली राज्य निर्वाचन आयोग की वेबसाइट के मुताबिक 250 वार्डों में से आप पार्टी 92 सीटें जीत दर्ज कर चुकी है, जबकि 45 सीटों पर आगे चल रही है। भाजपा 72 सीटें जीत चुकी है और 28 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस ने चार सीटें जीती हैं और पांच सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। 

वहीं एक निर्दलीय विधायक जीत दर्ज कर चुके हैं और दो आगे चल रहे हैं। एमआईएमआईएम पार्टी एक सीट पर आगे चल रही है।

 
RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload

Advertisement









Advertisement