पिथौरागढ़ सड़क दुर्घटना पर प्रधानमंत्री मोदी ने शोक व्यक्त किया, मृतकों और घायलों के लिए अनुग्रह राशि की घोषणा | The Voice TV

Quote :

सपनों को हकीकत में बदलने से पहले, सपनों को देखना ज़रूरी है – डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम

National

पिथौरागढ़ सड़क दुर्घटना पर प्रधानमंत्री मोदी ने शोक व्यक्त किया, मृतकों और घायलों के लिए अनुग्रह राशि की घोषणा

Date : 16-Jul-2025

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में हुए दर्दनाक सड़क हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है, जिसमें आठ लोगों की मृत्यु हो गई और चार अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं। प्रधानमंत्री ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

प्रधानमंत्री ने इस हादसे में जान गंवाने वाले प्रत्येक व्यक्ति के परिवार को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹2 लाख की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। साथ ही, घायलों को ₹50,000 की आर्थिक सहायता दी जाएगी।

यह दुर्घटना पिथौरागढ़ के मुवानी क्षेत्र में थल-पिथौरागढ़ मार्ग पर उस समय हुई जब एक वाहन अनियंत्रित होकर नदी में गिर गया। सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए जिला प्रशासन को घायलों के समुचित इलाज और हरसंभव मदद सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

 
RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload










Advertisement