मुख्य समाचार:- भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला और एक्सिओम-4 मिशन के तीन अन्य चालक दल के सदस्य आज पृथ्वी पर लौटेंगे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज ओडिशा के कटक में रावेनशॉ विश्वविद्यालय के वार्षिक दीक्षांत समारोह में भाग लेंगी। भारत ने लक्ष्य से पांच वर्ष पहले ही 50 प्रतिशत स्वच्छ ऊर्जा क्षमता हासिल कर ली है। दिल्ली सरकार ने कारोबार सुगमता बढ़ाने के लिए हरित श्रेणी के उद्योगों के लिए प्रदूषण मंजूरी की 20 दिन की समय सीमा तय की है। विदेश मंत्री एस जयशंकर आज चीन के तियानजिन में एससीओ विदेश मंत्रियों की बैठक में भाग लेंगे। क्रिकेट में, इंग्लैंड ने तीसरे टेस्ट में भारत को 22 रनों से हराकर एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी में 2-1 की बढ़त बना ली। | The Voice TV
सपनों को हकीकत में बदलने से पहले, सपनों को देखना ज़रूरी है – डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम
Breaking News
मुख्य समाचार:- भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला और एक्सिओम-4 मिशन के तीन अन्य चालक दल के सदस्य आज पृथ्वी पर लौटेंगे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज ओडिशा के कटक में रावेनशॉ विश्वविद्यालय के वार्षिक दीक्षांत समारोह में भाग लेंगी। भारत ने लक्ष्य से पांच वर्ष पहले ही 50 प्रतिशत स्वच्छ ऊर्जा क्षमता हासिल कर ली है। दिल्ली सरकार ने कारोबार सुगमता बढ़ाने के लिए हरित श्रेणी के उद्योगों के लिए प्रदूषण मंजूरी की 20 दिन की समय सीमा तय की है। विदेश मंत्री एस जयशंकर आज चीन के तियानजिन में एससीओ विदेश मंत्रियों की बैठक में भाग लेंगे। क्रिकेट में, इंग्लैंड ने तीसरे टेस्ट में भारत को 22 रनों से हराकर एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी में 2-1 की बढ़त बना ली।