भारतीय नौसेना दिल्ली में एक दिवसीय जहाज निर्माण संगोष्ठी का आयोजन करेगी | The Voice TV

Quote :

सपनों को हकीकत में बदलने से पहले, सपनों को देखना ज़रूरी है – डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम

National

भारतीय नौसेना दिल्ली में एक दिवसीय जहाज निर्माण संगोष्ठी का आयोजन करेगी

Date : 23-Jul-2025

भारतीय नौसेना आज नई दिल्ली में एक एक दिवसीय जहाज निर्माण संगोष्ठी की मेजबानी करेगी। इस संगोष्ठी का उद्देश्य “जहाज निर्माण के माध्यम से राष्ट्र निर्माण” की अवधारणा को बढ़ावा देना है।

इस कार्यक्रम में सरकार, भारतीय नौसेना, शिपयार्ड्स, उद्योग जगत, वर्गीकरण समितियाँ, और शैक्षणिक संस्थान जैसे प्रमुख हितधारक एक मंच पर एकत्रित होंगे।

संगोष्ठी में जहाज निर्माण से जुड़ी नीतियों, आवश्यक सुधारों, और नवाचारों पर प्रगति-उन्मुख संवाद किया जाएगा। साथ ही, इसमें भविष्य की वैश्विक तकनीकों का अन्वेषण किया जाएगा जो वर्तमान में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनाई जा रही हैं।

कार्यक्रम का उद्देश्य भारतीय शिपयार्ड और उद्योग को वैश्विक मानकों के अनुरूप जहाज निर्माण के लिए तैयार करना है और इस प्रक्रिया में आने वाली चुनौतियों का समाधान तलाशना है।

यह पहल स्वदेशी निर्माण क्षमताओं को सशक्त करने और आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत समुद्री रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को मजबूती देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

 
RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload

Advertisement









Advertisement