फिल्मों से राजनीति में आईं खुशबू सुंदर बनीं राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य | The Voice TV

Quote :

"आप जिस दिन बुरे विचारों के ऊपर अपने अच्छे विचारों को रख देंगे, उस दिन जिंदगी खुद-ब-खुद और बेहतरीन हो जाएगी।"

National

फिल्मों से राजनीति में आईं खुशबू सुंदर बनीं राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य

Date : 28-Feb-2023

नई दिल्ली, 27 फ़रवरी (हि.स.)। फिल्मों से राजनीति में आयीं तमिलनाडु की भाजपा नेत्री खुशबू सुंदर को राष्ट्रीय महिला आयोग का सदस्य बनाया गया है। वे तीन साल तक आयोग की सदस्य रहेंगी। खुशबू सुंदर ने ट्विटर पर अपनी नियुक्ति की जानकारी सांझा की ।

उन्होंने 24 फरवरी को महिला एवं बाल विकास मंत्रालय का नोटिफिकेशन साझा कर प्रधानमंत्री और केन्द्र सरकार का आभार व्यक्त किया है। खुशबू सुंदर ने ट्वीट करके कहा कि वे नारी शक्ति की रक्षा, संरक्षण और पोषण के लिए कड़ी मेहनत से काम करेंगी।

उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता सभी महिलाओं के अधिकारों का संरक्षण और उनकी सुरक्षा को सुनिश्चित करना है। वहीं, खुशबू सुंदर के साथ झारखंड से ममता कुमारी और मेघालय से डेलिना खोंगदूप को भी आयोग का सदस्य नामित किया गया है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement