चुनाव आयोग ने असम में विशेष मतदाता सूची संशोधन की घोषणा, 1 जनवरी 2026 होगी अर्हता तिथि | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

चुनाव आयोग ने असम में विशेष मतदाता सूची संशोधन की घोषणा, 1 जनवरी 2026 होगी अर्हता तिथि

Date : 18-Nov-2025

चुनाव आयोग ने असम में मतदाता सूचियों के विशेष पुनरीक्षण की प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश जारी किया है, जिसके लिए 1 जनवरी 2026 को अर्हता तिथि निर्धारित की गई है। आयोग द्वारा असम के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को भेजे गए पत्र के अनुसार, एकीकृत मसौदा मतदाता सूची का प्रकाशन 27 दिसंबर को किया जाएगा। दावे और आपत्तियाँ दर्ज कराने की अवधि 27 दिसंबर 2025 से 22 जनवरी 2026 तक रहेगी।

मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 10 फ़रवरी 2026 को निर्धारित है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी की यह ज़िम्मेदारी होगी कि कोई भी पात्र नागरिक सूची से न छूटे, और कोई अपात्र व्यक्ति इसमें शामिल न हो। विशेष पुनरीक्षण के दौरान मुख्य निर्वाचन अधिकारी और ज़िला निर्वाचन अधिकारी यह सुनिश्चित करेंगे कि सभी योग्य नागरिकों का नाम मतदाता सूची में शामिल हो।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement