छत्तीसगढ़ विधानसभा का आज विशेष सत्र, पुराने विधानसभा भवन को दी जाएगी विदाई | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

छत्तीसगढ़ विधानसभा का आज विशेष सत्र, पुराने विधानसभा भवन को दी जाएगी विदाई

Date : 18-Nov-2025

रायपुर, 18 नवंबर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के पुराने भवन में आज मंगलवार (18 नवंबर ) को विशेष सत्र बुलाया गया है । ये सत्र बेहद खास रहने वाला है क्योंकि अगली बार विधानसभा सत्र नए भवन में आयोजित किया जाएगा । जिसका उद्घाटन हाल ही में पीएम मोदी ने किया था । इस विशेष सत्र के दौरान छत्तीसगढ़ के 25 साल के संसदीय इतिहास को याद किया जाएगा । उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ का गठन 1 नवंबर 2000 को हुआ था, जिसके बाद यहां पहला सत्र आयोजित किया गया था। छत्तीसगढ़ बनने के बाद 25 सालों तक इसी भवन में विधानसभा का कामकाज चला था, जिसने कई तरह के उतार-चढ़ाव देखे हैं, छत्तीसगढ़ का यह विधानसभा भवन राज्य के चार मुख्यमंत्रियों के कार्यकाल का गवाह रहा है, जिसमें सबसे लंबा कार्यकाल डाॅ. रमन सिंह का रहा है, जो फिलहाल छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष भी हैं।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement