राष्ट्रपति ने छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में जनजातीय समाज के लोगों से की मुलाकात | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

राष्ट्रपति ने छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में जनजातीय समाज के लोगों से की मुलाकात

Date : 20-Nov-2025

रायपुर/अंबिकापुर, 20 नवंबर । छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिला मुख्यालय अंबिकापुर में जनजातीय गौरव दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने आज सुबह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु पहुंचीं। कड़ी सुरक्षा के बीच अंबिकापुर के गांधी स्टेडियम में राष्ट्रपति का हेलीकाप्टर लैंड हुआ।

इसके बाद राष्ट्रपति मुर्मु कार्यक्रम स्थल पीजी कॉलेज मैदान पहुंचीं। जहां उन्होंने जनजातीय समाज के लोगों से कर मुलाकात की। उन्होंने छत्तीसगढ़ी और आदिवासी संस्कृति से जुड़े व्यंजन के लगे स्टाल का भी निरीक्षण किया ।

इस दौरान उनके साथ राज्यपाल रेमेन डेका, मंत्री जनजातीय कार्य मंत्रालय भारत सरकार जुएल ओराम, राज्यमंत्री दुर्गा दास उइके, राज्यमंत्री तोखन साहू ,मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, वित्त मंत्री ओपी चौधरी, क़ृषि मंत्री राम विचार नेमाम सहित कई मंत्री भी मौजूद रहे।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement