भ्रष्टाचार और लापरवाही के आरोप में सब इंस्पेक्टर अमित कुमार निलंबित | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

भ्रष्टाचार और लापरवाही के आरोप में सब इंस्पेक्टर अमित कुमार निलंबित

Date : 21-Nov-2025

सारण, 21 नवंबर । सारण पुलिस ने कर्तव्य में घोर लापरवाही, अनुशासनहीनता और भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों की पुष्टि होने के बाद डोरीगंज थाना में कार्यरत सब-इंस्पेक्टर अमित कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा की गई कार्रवाई में स्पष्ट किया गया है कि पुलिस विभाग अनुशासनहीनता और भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य करता रहेगा।

लापता और कर्तव्य से अनुपस्थित

सहायक अवर निरीक्षक अमित कुमार ने 12 नवंबर, 2025 को 10 दिनों के आकस्मिक अवकाश के लिए आवेदन दिया था। हालांकि उनका अवकाश स्वीकृत नहीं किया गया था इसके बावजूद वह 17 नवंबर, 2025 से ड्यूटी से गैरहाजिर हैं। उनका मोबाइल फोन भी संपर्क से बाहर है।

इस संबंध में डोरीगंज थाने में एक सनहा भी दर्ज की गई है। संपर्क और जांच के क्रम में एक यह भी पहलू सामने आया की मुसेपुर निवासी बबलू कुमार यादव ने अमित कुमार पर ₹50,000/- की अवैध मांग करने और उन्हें डराने-धमकाने का गंभीर आरोप लगाया था।

निगरानी विभाग की सत्यापन जाँच में 04 नवंबर, 2025 को यह आरोप सत्य पाए गए। इसके आधार पर सहायक अवर निरीक्षक अमित कुमार के विरुद्ध निगरानी थाना कांड संख्या 96/25 के तहत प्राथमिकी भी दर्ज की गई है। सारण पुलिस द्वारा प्राप्त प्रतिवेदन और निगरानी विभाग की जाँच रिपोर्ट को आधार मानते हुए सहायक सहायक और निरीक्षक अमित कुमार को 17 नवंबर, 2025 की तिथि से सामान्य जीवन-यापन भत्ता पर तत्काल निलंबित कर दिया गया है। उन्हें इस विभागीय कार्यवाही के विरुद्ध सात दिनों के भीतर अपना स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया गया है।

सारण पुलिस ने कहा है कि पुलिस एक अनुशासित संस्था है और इस प्रकार का आचरण उसकी छवि को धूमिल करता है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement