अब जलभराव और जंगली जानवरों से बर्बाद हुई फसल पर भी मिलेगा बीमा कवर | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

अब जलभराव और जंगली जानवरों से बर्बाद हुई फसल पर भी मिलेगा बीमा कवर

Date : 21-Nov-2025

नई दिल्‍ली, 21 नवंबर । केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को किसानों के लिए बड़ी राहत का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत अब दो तरह के नुकसान भी कवर किए जाएंगे, जिनकी किसान लंबे समय से मांग कर रहे थे।

चौहान ने एक्‍स पोस्‍ट में कहा, "मैं आज आपको अच्छी खबर दे रहा हूं। अब जंगली जानवरों द्वारा फसलों को पहुंचाए गए नुकसान पर भी मुआवजा मिलेगा। इसके साथ ही अत्यधिक बारिश से आई बाढ़ या जलभराव के कारण फसल को हुए नुकसान को भी योजना में शामिल कर लिया गया है।"

उन्‍होंने कहा कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत दो नुकसान कवर नहीं किए गए थे और इनकी मांग लंबे समय से की जा रही थी। एक जंगली जानवरों से फसलों को नुकसान। दूसरा ज्‍यादा बारिश से बाढ़ या पानी भरने से फसलों को नुकसान। मैं आपको बताना चाहूंगा कि ये दोनों नुकसान अब फसल बीमा योजना के तहत कवर किए जा रहे हैं। अगर जंगली जानवर फसलों को नुकसान पहुंचाते हैं, तो उसका मुआवजा दिया जाएगा। अगर पानी भरने से फसलों को नुकसान होता है, तो उसका मुआवजा दिया जाएगा।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement