मध्य प्रदेश भाजपा में तीन विभागों में हुई नए प्रभारियों की नियुक्ति | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

मध्य प्रदेश भाजपा में तीन विभागों में हुई नए प्रभारियों की नियुक्ति

Date : 22-Nov-2025

 भोपाल, 22 नवंबर। मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी के तीन विभागों में नए प्रभारियों की नियुक्ति की है। शनिवार को पार्टी कार्यालय द्वारा इसकी सूची जारी की है, जिसमें प्रदेश मोर्चा, प्रदेश प्रकोष्ठ और कार्यालय व्यवस्था प्रभारी की नियुक्ति की गई है।

प्रदेश अध्यक्ष खंडेलवाल द्वारा जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार प्रदेश मोर्चा प्रभारी की जिम्मेदारी मनोरंजन मिश्रा को सौंपी गई है। मिश्रा भाजपा के सभी अलग-अलग मोर्चा के प्रभारी के रूप में काम करेंगे। साथ ही प्रदेश प्रकोष्ठ प्रभारी का जिम्मा आशुतोष तिवारी को सौंपा गया है। तिवारी भी मिश्रा की तरह भाजपा के सभी प्रकोष्ठों के प्रभारी के रूप में जिम्मेदारी निभाएंगे। इसके अलावा संगठन में जितेंद्र लिटोरिया को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपते हुए उन्हें कार्यालय व्यवस्था प्रभारी बनाया गया है। वे प्रदेश कार्यालय के साथ जिलों के कार्यालयों की व्यवस्था का प्रबंधन भी देखेंगे।

वहीं, एक अन्य मामले में भाजपा ने देवास जिले के पार्टी पदाधिकारी प्रीतम सिंह सोलंकी को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। इस संबंध में देवास के भाजपा अध्यक्ष राय सिंह सेंधव ने शनिवार को पत्र जारी किया है। इस निष्कासन पत्र में कहा गया है कि सोलंकी के खिलाफ दर्ज आपराधिक प्रकरण को देखते हुए यह फैसला लिया गया है, क्योंकि सोलंकी पर दर्ज केस पार्टी के संगठनात्मक मर्यादा और आचरण संहिता तथा नैतिक दायित्वों के विपरीत है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement