भारत ने कोलंबो में खेले गए पहले टी20 महिला दृष्टिबाधित विश्व कप के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को 9 विकेट से हराते हुए शानदार अंदाज़ में फाइनल में प्रवेश किया। 110 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम ने मात्र 11.5 ओवर में 1 विकेट खोकर 112 रन बना लिए।
इससे पहले भारत ने टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया को बल्लेबाजी का आमंत्रण दिया। मजबूत शुरुआत देने में नाकाम रही ऑस्ट्रेलियाई टीम 9 विकेट पर केवल 109 रन ही बना सकी। अब फाइनल में भारत का सामना नेपाल और पाकिस्तान के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा।
