पश्चिम बंगाल बारूद के ढेर पर बैठा है : शमिक भट्टाचार्य | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

पश्चिम बंगाल बारूद के ढेर पर बैठा है : शमिक भट्टाचार्य

Date : 24-Nov-2025

 कोलकाता, 24 नवम्बर। पश्चिम बंगाल की कानून-व्यवस्था को लेकर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद शमिक भट्टाचार्य ने गंभीर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य आज “बारूद के ढेर पर बैठा” है और हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं।

मीडिया से बातचीत के दौरान शमिक भट्टाचार्य ने कहा कि बीते कई दिनों से मुर्शिदाबाद ज़िले के विभिन्न इलाकों से लगातार आग्नेयास्त्र और बम बरामद हो रहे हैं, जो राज्य की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े करते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि समूचा पश्चिम बंगाल संकट से घिरा है। कानून-व्यवस्था ताश के पत्तों की तरह ढह चुकी है। राज्य में पूर्ण अराजकता का माहौल है।

इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि बाहरी लोगों, खासकर अवैध घुसपैठियों की सक्रियता लगातार बढ़ रही है। उनके अनुसार, “बांग्लादेशी घुसपैठिए पूरे बंगाल में अपने ठिकाने बना चुके हैं। बिहार और झारखंड से जनसंख्या का स्वरूप बदला है। राेहिंग्या घुसपैठ के लिए पश्चिम बंगाल अब एक पनाहगाह और मार्ग बन चुका है।”

शमिक भट्टाचार्य ने राज्य सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि प्रशासन की विफलता के कारण हथियारों और विस्फोटकों का जाल फैलता जा रहा है, जिससे आम लोग असुरक्षा महसूस कर रहे हैं।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement