पटेल जयंती पर रन फॉर यूनिटी मार्च का आयोजन | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

पटेल जयंती पर रन फॉर यूनिटी मार्च का आयोजन

Date : 24-Nov-2025

 हरिद्वार, 24 नवंबर। देश को एकता और अखंडता के सूत्र में बांधने वाले भारतीय राजनीति के लौहपुरुष वल्लभभाई पटेल की 150वी जयंती के निमित हरिद्वार विधानसभा में रन फॉर यूनिटी मार्च का आयोजन किया गया, जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री और हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कार्यकर्ताओं को वल्लभभाई पटेल के दूरदर्शी नेतृत्व को लेकर कार्यकर्ताओं से उनके जीवन संघर्षों को लेकर अवगत कराया। कहा कि हमारी नौजवान पीढ़ी सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन से प्रेरणा लेकर भारत को मजबूत बनाएं।

हरिद्वार विधायक मदन कौशिक ने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल के विचारों से प्रेरणा लेकर आज देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश की सीमाओं को सुरक्षित कर रहे हैं। आज कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक एक भारत श्रेष्ठ भारत की कल्पना साकार हुई है। हमें अभी देश को और आगे लेकर जाना है, इसलिए नौजवान पीढ़ी सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन मूल्यों का अनुसरण करे।

यूनिटी मार्च में नगर निगम मेयर श्रीमती किरण जैसल, भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा, कार्यक्रम संयोजक राजकुमार अरोड़ा, भाजपा प्रदेश सह मीडिया प्रभारी विकास तिवारी, हीरा बिष्ट, संजीव चौधरी, तरुण नैय्यर, अनु कंक्कड़, संदीप गोयल, आशु चौधरी, रंजना चतुर्वेदी, प्रीति गुप्ता, प्रशांत शर्मा, तुशांक भट्ट, देवेश ममगई, हर्षित त्रिपाठी, गौरव वर्मा, धीरेन्द्र गुप्ता समेत भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता और युवा शक्ति उपस्थित रहे।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement