मणिपुर में दो अलग-अलग अभियानों में दो ड्रग पेडलर गिरफ्तार | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

मणिपुर में दो अलग-अलग अभियानों में दो ड्रग पेडलर गिरफ्तार

Date : 24-Nov-2025

 इम्फाल, 24 नवम्बर । सुरक्षा बलों ने मणिपुर के दो जिलों में बीते 24 घंटे में चलाए गए अलग-अलग अभियानों में दो ड्रग पेडलरों को धर-दबोचा। पुलिस प्रवक्ता ने साेमवार काे बताया कि दोनों मामलों में हेरोइन और अफीम की भारी मात्रा बरामदगी हुई है।

पहली कार्रवाई में थौबल जिले के लिलोंग नुंगई निवासी शेख बसीर अहमद को मोइरांग थाना गेट चेक-पोस्ट (बिष्णुपुर जिला) पर रोका गया। तलाशी के दौरान उसके पास से तीन साबुनदानी में भरा लगभग 74 ग्राम हेरोइन पाउडर बरामद किया गया।

दूसरी कार्रवाई में सुरक्षा बलों ने सैकुल थाना अंतर्गत गुनफाइबुंग गांव के प्रमुख 43 वर्षीय लूंखोहाओ किपगन को कांगपोकपी जिले के बांगमौल गांव से पकड़ा। अधिकारियों के अनुसार, उसके कब्जे से 986 ग्राम अफीम और एक मोबाइल फोन जब्त किया गया।

दोनों आरोपितों को हिरासत में लेकर सप्लाई नेटवर्क की जांच आगे बढ़ाई जा रही है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement