केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली में संप्रभु जीपीयू पर एनवीडिया टीम से मुलाकात की। | The Voice TV

Quote :

“आज का परिश्रम ही कल की पहचान बनता है।”

National

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली में संप्रभु जीपीयू पर एनवीडिया टीम से मुलाकात की।

Date : 09-Jan-2026

09 जनवरी । इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कल नई दिल्ली में अमेरिकी प्रौद्योगिकी कंपनी एनवीडिया की एक टीम से मुलाकात की।

 सोशल मीडिया पोस्ट में श्री वैष्णव ने बताया कि भारत में संप्रभु जीपीयू के विकास और डीजीएक्स स्पार्क जैसे एज डिवाइस के निर्माण पर चर्चा हुई। उन्होंने आगे कहा कि यह डिवाइस 200 अरब पैरामीटर तक के मॉडल के लिए सुरक्षित इन्फरेंसिंग के साथ 1 पेटाफ्लॉप तक का प्रदर्शन प्रदान करता है।

 मंत्री जी ने कहा कि इस कॉम्पैक्ट जीपीयू को इंटरनेट की आवश्यकता नहीं होती है और यह रेलवे, जहाजरानी, ​​स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा और दूरस्थ अनुप्रयोगों के लिए उपयुक्त है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement