वसंत पंचमी पर्व पर वाराणसी में श्रद्धालुओं ने पतित पावनी गंगा में लगाई आस्था की डुबकी,किया दानपुण्य | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

वसंत पंचमी पर्व पर वाराणसी में श्रद्धालुओं ने पतित पावनी गंगा में लगाई आस्था की डुबकी,किया दानपुण्य

Date : 23-Jan-2026

 वाराणसी,23 जनवरी । उत्तर प्रदेश की धार्मिक नगरी वाराणसी (काशी)में वसंत पंचमी पर्व पर शुक्रवार को लाखों श्रद्धालुओं ने पतित पावनी गंगा में हर-हर गंगे के जयकारे के साथ आस्था की डुबकी लगाई और घाटों पर दानपुण्य किया। दानपुण्य के बाद श्रद्धालुओं ने बाबा विश्वनाथ और मां अन्नपूर्णा के मंदिर में भी हाजिरी लगाई। पर्व पर अलसुबह से ही गंगा स्नान के लिए श्रद्धालु घाटों पर पहुंचने लगे। पर्व पर गंगा स्नान के लिए उमड़ रही भीड़ की सुरक्षा के लिए जल पुलिस के साथ एनडीआरएफ के जवान घाटों पर मुस्तैद रहे।

गंगा तट से लेकर दशाश्वमेध तक स्नान के लिए आए श्रद्धालुओं के चलते मेले जैसा नजारा दिखा। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर शहर में जगह-जगह बैरिकेडिंग और यातायात प्रतिबंधित किया गया है। स्नान के लिए प्राचीन दशाश्वमेध घाट, शीतलाघाट, पंचगंगा, अहिल्याबाई, अस्सी, तुलसीघाट, खिड़किया घाट, भैेसासुर, सामने घाट पर सर्वाधिक भीड़ रही। दशाश्वमेध घाट के तीर्थ पुरोहित अजय कुमार तिवारी ने बताया कि वसंत पंचमी पर्व पर अलसुबह से ही गंगा घाटों पर स्नान के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ रहा है। श्रद्धालु गंगा स्नान के बाद दानपुण्य का लाभ ले रहे है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement