रायपुर, 11 फ़रवरी । छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) द्वारा आयोजित राज्य सेवा राज्य सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा 2025 की प्रारंभिक परीक्षा इस महीने की 22 फरवरी 2026 को प्रदेश के सभी 33 जिलों में आयोजित की जाएगी। इस भर्ती अभियान के तहत 238 पदों पर भर्ती होगी।
आयोग के परीक्षा नियंत्रक ने बताया है कि परीक्षा को दो पालियों में आयोजित किया जाएगा। प्रथम पाली में जनरल स्टडीज के लिए परीक्षा सुबह 10 बजे से 12 बजे तक होगी। वहीं, द्वितीय पाली में एप्टीट्यूड टेस्ट का आयोजन दोपहर 3 बजे से 5 बजे तक किया जाएगा।
राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र परीक्षा तिथि से लगभग 10 दिन पहले जारी किए जाएंगे। अभ्यर्थी अपने प्रवेश पत्र आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.psc.cg.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं।आयोग ने बताया कि प्रारंभिक परीक्षा में चयनित उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा में शामिल होना होगा, जो 16, 17, 18 और 19 मई 2026 को आयोजित की जाएगी।
